Tuesday, 1 October 2013

आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से नोटिस !

मुजफ्फरनगर -  मुजफ्फरनगर दंगों में आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से नोटिस भेजा गया है। पुलिसवालों के तबादले पर यह नोटिस जारी किया गया है। पुलिसवालों का कहना है कि ये ट्रांसफर आजम खान के दबाव में किए गए हैं। पुलिसकर्मियों की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आजम खान के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है। उनसे एक हफ्ते में अपना जवाब दाखिल करने के कहा गया है। 
दरअसल ट्रांसफर हुए ७ सिपाहियों ने याचिका दाखिल कर कहा था कि उनका तबादला आजम खान के दबाब में हुआ है। जिसके बाद आज हाई कोर्ट ने इन सिपाहियों के ट्रांसफर पर रोक लगा दी। अब तक जितने ट्रांसफर हुए उनका रिकार्ड़ तलब किया, इस मामले की अगली १० अक्टूबर को होगी।

No comments:

Post a Comment